Nirbhik Nazar

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की समीक्षा, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव Anand Bardhan ने सोमवार को सचिवालय में Swachh Bharat Mission (शहरी) 2.0 की समीक्षा करते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए मुख्य सचिव ने अधिकारियों को शीघ्र कम्पलीट मैकेनिज्म तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।

मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्गों और जनपदों के प्रवेश मार्गों पर ठोस अपशिष्ट निस्तारण के लिए अतिरिक्त फंड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही चारधाम मार्गों और धामों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त फंड का उपयोग प्रभावी और सुनियोजित ढंग से किया जाए।

बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित जल का गैर पेयजल कार्यों में शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट और वेस्ट टू एनर्जी प्लांट्स को शीघ्र संचालित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कार्य की निगरानी के लिए व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम जल्द लागू करने पर भी जोर दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को तकनीकी और व्यवस्थागत रूप से और मजबूत बनाया जाए, ताकि प्रदेश में कचरा प्रबंधन प्रभावी हो सके।

बैठक में सचिव Nitesh Kumar Jha, Ranveer Singh Chauhan और Ahmed Iqbal सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News