Nirbhik Nazar

यूपी मे भी बढ़ गया कोरोना का आंकड़ा, जानिए किन जिलों मे मिले सबसे ज़्यादा मरीज

ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार खासी तेज हो गई है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 2600 नए रोगी मिले, जबकि नौ मरीजों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में ही मरीजों की संख्या में दोगुने से अधिक का इजाफा हुआ है। बुधवार को 1230 रोगी मिले थे। करीब सवा चार महीने पहले 20 नवंबर, 2020 को इससे ज्यादा 2858 मरीज मिले थे। इसके बाद से मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज हो रही थी। बीती तीन मार्च को प्रदेश में सिर्फ 77 रोगी मिले थे। तब माना जा रहा था कि संक्रमण थमेगा, लेकिन तबसे अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 34 गुना बढ़ गई है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित सबसे ज्यादा 935 मरीज फिर लखनऊ में मिले हैं। यहां कोरोना के मौजूदा रोगियों की कुल संख्या 3912 हो गई है। लगातार बढ़ रहे रोगियों के कारण प्रदेश में भी एक्टिव केस बढ़कर 11,918 हो गए हैं। कोरोना का संक्रमण खास तौर पर राजधानी सहित 24 जिलों में बढ़ा है। इसमें प्रयागराज, कानपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी, आगरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, मथुरा, आजमगढ़, रायबरेली, प्रतापगढ़, सीतापुर, उन्नाव, फीरोजाबाद व ललितपुर शामिल हैं।

बीते 24 घंटे में 1.24 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अभी तक कुल 3.49 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 6.19 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिसमें 5.99 लाख रोगी ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,820 लोगों की मौत हुई है।

पांच जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज

  • जिला : कुल रोगी
  • लखनऊ : 3912
  • वाराणसी : 718
  • प्रयागराज : 710
  • कानपुर : 479
  • गौतमबुद्धनगर : 399
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *