Nirbhik Nazar

अल्मोड़ा: डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कन्या पूजन, माँ राजेश्वरी का भी किया अभिषेक

अल्मोड़ा: जनपद के डोल स्थित डोल आश्रम में आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र और यहां संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यहां स्थापित विश्व के सबसे बड़े श्रीयंत्र के दर्शन से विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है।

मुख्यमंत्री ने बाबा कल्याणदास की साधना और तपस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से यह स्थल आज वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक चेतना के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने बाबा कल्याणदास द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक प्रचार-प्रसार के कार्यों की सराहना भी की।

उन्होंने कहा कि डोल आश्रम आज धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक साधना और सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है और चारधाम यात्रा में हर वर्ष बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या बेहतर व्यवस्थाओं का प्रमाण है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News