Nirbhik Nazar

आंगनबाड़ी कर्मियों को जल्द मिल सकता है तोहफा, मानदेय बढ़ाने पर धामी सरकार गंभीर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को रखा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी ने किया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इस मौके पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि मानदेय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया गया है, ताकि इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लिया जा सके।

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने पर सहमति जताई है, जिससे सरकार और कर्मचारियों के बीच बातचीत का रास्ता खुला है।

बैठक में मुख्यमंत्री सचिव शैलेश बगोली, विभागीय सचिव चन्द्रेश कुमार और निदेशक बी.एल. राणा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News