Nirbhik Nazar

बंगाल जीत का जश्न: पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी, देहरादून में जश्न का माहौल

देहरादून: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है और उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं रहा। राजधानी देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का उत्सव मनाया।

जश्न के बीच जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यालय पहुंचे, तो माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। उन्होंने गेट पर ही झालमुड़ी लेकर कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से खिलाई, जिसके बाद उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री खजान दास सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बंगाली समुदाय की महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल होकर इस जीत का हिस्सा बनीं।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता रंगों में सराबोर नजर आए और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते दिखे। नेताओं ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत को इसका श्रेय दिया।

भाजपा नेताओं का कहना है कि यह जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का परिणाम है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के लिए काम किया। साथ ही इसे देश में एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत बताया गया।

कुल मिलाकर देहरादून में मनाया गया यह जश्न पार्टी के उत्साह और आगामी चुनावों को लेकर बढ़ते आत्मविश्वास को भी दर्शाता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News