Nirbhik Nazar

पुष्कर सिंह धामी ने किया हनुमान मंदिर में पूजन, कहा —“बजरंगबली हैं शक्ति और सेवा के प्रतीक”

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चकराता रोड स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान बजरंगबली से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन निस्वार्थ सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है, जिसे अपनाकर समाज को सशक्त बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान की उपासना से भय और संकट दूर होते हैं तथा जीवन में ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास का संचार होता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भगवान हनुमान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को और मजबूत करें।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News