पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में सीएम पुष्कर सिंह धामी एलएसएम परिसर के वार्षिकोत्सव में पहुंचे। उन्होंने इस दौरान कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों की मेहनत सफल करने के लिए सशक्त नकल विरोधी कानून बनाया। नकल कराने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम सरकार ने किया है। इसमें भी विपक्ष राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं को नौकरी देने के लिए संकल्पबद्ध है। यही कारण है कि पिछले पांच साल में 20 हजार से अधिक को सरकारी नौकरी युवाओं को दी गई। उन्होंने कहा कि एलएसएम परिसर सीमांत जिले में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का काम कर रहा है। परिसर के विकास के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी।