Nirbhik Nazar

सूचना विभाग में हर शनिवार रहेगा “नो व्हीकल डे”, महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जारी किए निर्देश

देहरादून: ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सूचना विभाग में अब प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” मनाया जाएगा। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे प्रत्येक शनिवार कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन, साइकिल अथवा अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक बदलाव का आधार बनते हैं और यह पहल ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान को भी मजबूती प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि सूचना विभाग स्वयं इस पहल को अपनाकर समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। “नो व्हीकल डे” के जरिए न केवल ईंधन की बचत सुनिश्चित होगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकेगा।

महानिदेशक ने विभागीय कर्मचारियों से इस अभियान को जनभागीदारी के रूप में सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News