Skip to main content

Nirbhik Nazar

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के परिजनों को सौंपी ₹10 लाख की सहायता राशि

देहरादून/चम्पावत: पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत निवासी स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने ₹10 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक दिवंगत के पिता श्री गोपाल सिंह बोहरा को सौंपा।

उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल 2026 को एक दुखद हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सोमेंद्र सिंह बोहरा का असामयिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News