Nirbhik Nazar

देवभूमि की संस्कृति से खिलवाड़ और धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं होगा: सीएम धामी

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को नानकमत्ता दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धर्मांतरण और देवभूमि की संस्कृति से खिलवाड़ करने वालों को कड़ा संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि ऐसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत नानकमत्ता स्थित गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेककर की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इसके बाद वे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और आयोजकों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप के साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। थारू जनजाति सहित सभी समुदायों के लिए शिक्षा, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने मंच से दोहराया कि देवभूमि की संस्कृति, परंपरा और धार्मिक स्वरूप को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर सरकार कठोर कार्रवाई करेगी।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद वे अपने अगले कार्यक्रम के लिए चंपावत रवाना हो गए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News