Nirbhik Nazar

पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल राइफल्स के कर्नल भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके देहरादून स्थित आवास पर लाया गया, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राज्य सरकार ने उत्तराखंड में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार 20 मई को सुबह 10 बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में रखा जाएगा। इसके बाद हरिद्वार में पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भुवन चंद्र खंडूड़ी अपनी सादगी, अनुशासन और ईमानदार राजनीति के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से प्रदेशभर में शोक की लहर है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News