Skip to main content

Nirbhik Nazar

पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, आज स्कूल-कॉलेज बंद

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, राजकीय शोक के दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार 20 मई को पूरे राजकीय और पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालयों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे।

विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी शिक्षण संस्थान 20 मई को बंद रहेंगे। माध्यमिक शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को शासन के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर देशभर के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी उनके निधन को प्रदेश के लिए बड़ी क्षति बताया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News