Nirbhik Nazar

उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम धामी ने बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वसंत विहार स्थित आवास पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News