Nirbhik Nazar

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी को अंतिम विदाई, सीएम धामी ने दिया कंधा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते हुए पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का पूरा जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास और जनसेवा में खंडूड़ी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

सीएम धामी ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि खंडूड़ी की कार्यशैली और व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस दौरान ऋतु खंडूड़ी भूषण, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, मेयर सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News