Nirbhik Nazar

देहरादून IT पार्क में लैपटॉप खरीद के नाम पर लाखों की ठगी, OMS ग्रुप के नाम पर हुआ फर्जीवाड़ा

देहरादून: राजधानी देहरादून के आईटी पार्क क्षेत्र में लैपटॉप खरीद के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि “OMS ग्रुप” का नाम इस्तेमाल कर फर्जी ऑर्डर दिया गया और कीमती लैपटॉप लेने के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को Web Loan Technology Private Limited के पते पर लैपटॉप की डिलीवरी की गई थी। आरोपी ने खुद को “OMS ग्रुप” से जुड़ा बताते हुए ऑर्डर कराया था। डिलीवरी मिलने के बाद न तो भुगतान किया गया और न ही आरोपी का कोई पता चल पाया।

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। डिलीवरी एड्रेस, मोबाइल नंबर और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि “OMS ग्रुप” नाम की कोई वास्तविक कंपनी मौजूद है या नहीं। इसके अलावा Web Loan Technology Private Limited की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि कहीं कंपनी का इस पूरे फर्जीवाड़े से कोई संबंध तो नहीं है।

पुलिस ने व्यापारियों और ऑनलाइन डिलीवरी से जुड़े लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी बड़े ऑर्डर की डिलीवरी से पहले संबंधित कंपनी और भुगतान प्रक्रिया का सत्यापन जरूर करें।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News