Nirbhik Nazar

योगी की राह पर चले धामी, कहा – सड़कों पर नमाज की इजाजत नहीं…

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों और प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता द्वारा सड़कों पर नमाज की अनुमति देने की बात कही गई थी, लेकिन राज्य सरकार का स्पष्ट मत है कि नमाज तय स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए। किसी को भी व्यवस्था बाधित करने का अधिकार नहीं है।

सीएम धामी ने कहा कि इस समय प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि चारधाम यात्रियों और सनातन श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग हर मुद्दे को वोट बैंक की राजनीति के नजरिए से देखते हैं, जबकि धार्मिक और सामाजिक व्यवस्थाओं को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि राज्य सरकार देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News