Nirbhik Nazar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के नैनीताल में हुए सड़क हादसे का लिया संज्ञान

नैनीताल: गुरुवार दोपहर करीब दो बजे नैनीताल के भवालीगांव बाईपास क्षेत्र में यह हादसा हुआ. कैंची धाम दर्शन के लिए आए यूपी नंबर की एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी.

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के पांच पर्यटकों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही उन्होंने घायलों के उचित इलाज और शवों को उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.

गुरुवार दोपहर करीब दो बजे नैनीताल के भवालीगांव बाईपास क्षेत्र में यह हादसा हुआ. कैंची धाम दर्शन के लिए आए यूपी नंबर की एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की तड़प-तड़पकर जान जाने की खबर ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News