Nirbhik Nazar

हल्द्वानी सर्किट हाउस में जनसुनवाई, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

हल्द्वानी: जनपद नैनीताल के भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की खराब स्थिति, विद्युत आपूर्ति और सिंचाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को गर्मी के मौसम को देखते हुए आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था करने तथा खराब पड़े नलकूपों और हैंडपंपों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त करने और विद्युत विभाग को निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Ram Singh Kaida, विधायक Sarita Arya, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य विभागीय अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News