Nirbhik Nazar

उत्तराखंड आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, IMA से केदारनाथ तक प्रस्तावित दौरे की तैयारी तेज

देहरादून: राष्ट्रपति श्रीमती Droupadi Murmu के जून माह में उत्तराखंड दौरे की संभावना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 12 से 14 जून तक तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ सकती हैं। इस दौरान उनका देहरादून स्थित Indian Military Academy से लेकर Kedarnath Temple तक का कार्यक्रम प्रस्तावित बताया जा रहा है।

संभावित दौरे को देखते हुए सचिवालय से लेकर जिला स्तर तक अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने भी अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिला प्रशासन द्वारा भी स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति 12 जून को देहरादून पहुंचेंगी और राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद 13 जून को उनका भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

बताया जा रहा है कि 14 जून को राष्ट्रपति का केदारनाथ धाम जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। संभावित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह केदारनाथ धाम के लिए रवाना होंगी और दर्शन के बाद दिल्ली लौट जाएंगी।

हालांकि अभी राष्ट्रपति के इस प्रस्तावित कार्यक्रम पर अंतिम मुहर नहीं लगी है, लेकिन संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा, यातायात, आवास और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News