Nirbhik Nazar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विवेक रघुवंशी, भूपेंद्र सिंह चुफाल और प्रकाश रावत के निधन पर संवेदना व्यक्त की

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान पंजाबी कॉलोनी में स्वर्गीय विवेक रघुवंशी, टनकपुर रोड में स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह चुफाल तथा राजेंद्र नगर निवासी स्वर्गीय प्रकाश रावत के आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्माओं की शांति तथा अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने टीडीसी अस्थाई हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं जनता से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी त्वरित रूप से शिकायतों का निस्तारण करें।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नंदन सिंह खरायत, रनदीप पोखरिया, भवानी भंडारी, सतीश भट्ट, नवीन बोरा, महामंत्री रमेश जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी एवं नागरिक मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News