Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के संगठन मंत्री अजेय कुमार बने राजस्थान BJP के नए प्रदेश संगठन महामंत्री…

देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 4 और 5 जून के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे से पहले पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा रविवार को देहरादून पहुंचीं। उन्होंने राहुल गांधी के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

कुमारी शैलजा ने बताया कि राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वहीं 5 जून को देहरादून में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का दौरा कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता बदलाव चाहती है और राहुल गांधी प्रदेश के युवाओं, किसानों और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।

कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की आवाज को बुलंद करने का माध्यम भी होगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और संगठन एकजुट होकर मैदान में उतरेगा।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राहुल गांधी के दौरे को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का दावा किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News