Nirbhik Nazar

सीएम धामी से राजस्थान के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर की मुलाकात, शिक्षा और पंचायत सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान सरकार के स्कूल शिक्षा, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री Madan Dilawar ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच शिक्षा, पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तीकरण, भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन समेत विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यालयों में नवाचार, ग्रामीण विकास और स्थानीय स्वशासन को अधिक प्रभावी बनाने के विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयी शिक्षा को मजबूत बनाने, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्यों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नवाचारों को साझा कर राज्यों के विकास को नई गति दी जा सकती है।

वहीं राजस्थान के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने उत्तराखंड सरकार द्वारा शिक्षा, संस्कृति संरक्षण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने दोनों राज्यों के बीच शिक्षा, संस्कृति और स्थानीय स्वशासन से जुड़े विषयों पर सहयोग और समन्वय को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

दोनों नेताओं ने शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर भी सहमति जताई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News