Nirbhik Nazar

खटीमा में सीएम धामी ने ताइक्वांडो-कराटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जनसमस्याएं भी सुनीं

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय खटीमा दौरे के दौरान शनिवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में चौहान अकादमी नानकमत्ता के ताइक्वांडो और कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और अनुशासन का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय में पहुंचे स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की पहली प्राथमिकता है और प्रत्येक नागरिक को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, काशीपुर मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह टुरना, हेमंत द्विवेदी, मोहिनी पोखरिया, फरजाना बेगम, प्रेम सिंह राणा, सतीश भट्ट, रमेश जोशी, रंदीप पोखरिया, अमित पांडे, भवानी भंडारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News