Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में SIR शुरू, सीएम धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गणना फॉर्म सौंपकर अभियान की औपचारिक जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेशभर में मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी पंजीकृत मतदाताओं को गणना फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि मतदाता सूची में दर्ज जानकारी का सत्यापन और आवश्यक संशोधन किया जा सके।

उन्होंने बताया कि अभियान एक माह तक चलेगा और आगामी 7 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना फॉर्म एकत्र करेंगे। प्राप्त फॉर्मों को बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटलाइज किया जाएगा, जिससे मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सभी मतदाताओं से इसमें सक्रिय सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News