Nirbhik Nazar

कैमूर : मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से रीना देवी मेमोरियल हॉस्पिटल का किया उद्घाटन, गरीबों का मिलेगा निःशुल्क चिकित्सा सुविधा

मेरी पार्टी बीजेपी की ‘बी टीम’ नहीं है: कमल हासन

भभुआ/कैमूर– कैमूर जिले के मोहनिया में शुक्रवार को रीना देवी मेमोरियल हॉस्पिटल का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। इस उद्घाटन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे। वहीं अस्पताल में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, एमएलसी संतोष कुमार सिंह सहित चारो विधानसभा के विधायक के साथ-साथ कैमूर डीएम एसपी सहित दर्जनों नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। बताया जाता है कि मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जिले का एकलौता हॉस्पिटल है। जहां सभी प्रकार के सुविधाएं मौजूद है।

इस हॉस्पिटल में सीटी स्कैन दिल्ली के साथ साथ सभी प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध है। इस तरह का हॉस्पिटल कैमूर जिले में नहीं होने के कारण प्रतिदिन दर्जनों लोगों को इलाज के लिए वाराणसी रेफर होते हैं। जिनको बेहतर इलाज मुहैया होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हॉस्पिटल के उद्घाटन कर सराहना किया।साथ ही उन्होंने यह भी कहा गरीबों को नि:शुल्क रूप से चिकित्सकीय सुविधा भी हॉस्पिटल में मौजूद हो।

हॉस्पिटल में रोहतास व कैमूर के एमएलसी संतोष कुमार सिंह की पत्नी रीना देवी की प्रतिमा की स्थापित किया गया है। जिसका अनावरण भी हुआ। रीना देवी के प्रतिमा पर विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, मोहनियां विधायक निरंजन राम,रामगढ़ विधायक अशोक सिंह,डीएम डॉ नवलकिशोर चौधरी,एसपी दिलनवाज अहमद सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण किया।

एमएलसी संतोष सिंह ने बताया कि एक साथ पहले मेरी पत्नी रीना देवी का बीमारी के कारण दिल्ली के वेदान्ता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। तभी मुझे ख्याल आया कि हम लोग संपन्न होते हुए भी बीमारी से नहीं लड़ पाए तो और गरीबों का क्या होता होगा जो गांव में रहते हैं। इसी सोच के साथ मैंने संकल्प लिया कि अपने पत्नी के याद में एक मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनाएंगे।

जिसमें हर प्रकार की सुविधा मौजूद होगी। जो लोग इलाज के लिए वाराणसी व पटना जाते है। उन्हें अब वहां नहीं जाना पड़ेगा। जिसके लिए लोग पटना और वाराणसी जाया करते हैं और जो गरीब होंगे उनको निशुल्क यहां पर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां पर लोगों का समुचित इलाज कराना ही प्राथमिकता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *