Nirbhik Nazar

मैरीकॉम ने प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से की शिष्टाचार भेंट, खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

कॉर्पोरेट और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने पर हुआ मंथन

देहरादून।
ओलंपिक पदक विजेता, विश्व विख्यात मुक्केबाज एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य Mary Kom ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में खेलों के विकास और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में कॉर्पोरेट एवं गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से खेल क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभाओं के विकास के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न साझेदारी मॉडल और योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। बैठक में राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।

इस अवसर पर खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उत्तराखंड को खेल प्रतिभाओं का सशक्त केंद्र बनाने की दिशा में समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News