Nirbhik Nazar

उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि ने की कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात…

नई दिल्ली। उत्तराखंड कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि और उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री अजय सिंह ने नई दिल्ली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

संगठन और विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान नेताओं ने कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। राजीव महर्षि ने उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के प्रयासों की जानकारी साझा की।

चारधाम यात्रा का दिया निमंत्रण

राजीव महर्षि और अजय सिंह ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत पूरे देश की आस्था का केंद्र है और उनके आगमन से प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलेगी।

उत्तराखंड आने और मार्गदर्शन देने का आग्रह

राजीव महर्षि ने डी.के. शिवकुमार से आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तराखंड आने और कांग्रेस संगठन को मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके राजनीतिक अनुभव और नेतृत्व का लाभ उत्तराखंड कांग्रेस को मिलेगा तथा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

शिवकुमार ने जताई आत्मीयता

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने उत्तराखंड के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त करते हुए चारधाम यात्रा के निमंत्रण के लिए आभार जताया। उन्होंने भविष्य में उत्तराखंड आने की सकारात्मक इच्छा व्यक्त की और आगामी चुनावों में कांग्रेस की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News