Nirbhik Nazar

पूर्व कर्नल अजय कोठियाल राजनीति मे रखेंगे कदम फेसबुक से दी जानकारी, जुड़ सकते हैं इस पार्टी से

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी के पूर्व प्राचार्य व यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल (रिटायर्ड) अब सियासत मे उतारने की तैयारी मे हैं। नाम न बताने की शर्त पर आप के एक पदाधिकारी ने बताया की उनकी आम आदमी पार्टी के साथ बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है।

अप्रैल चौथे सप्ताह के दौरान देहरादून में आयोजित बड़े कार्यक्रम में वो आप के साथ सियासी पारी का आगाज करेंगे। कर्नल अजय कोठियाल ने सोशल मीडिया पर लिखी अपनी पोस्ट में बताया कि वो म्यांमार में अपने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा कर वापस लौट आए हैं। इसलिए अब उन्होंने उत्तराखंड के भले के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

 

सूत्रों के अनुसार कर्नल कोठियाल की AAP के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत हो चुकी है। अगले कुछ दिन में वो दिल्ली में आप की सदस्यता ले सकते हैं, इसके बाद अप्रैल चौथे सप्ताह में देहरादून में प्रस्तावित बड़े समारोह में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल खुद उन्हें विधिवत जनता के सामने पेश करेंगे। हालांकि पार्टी उन्हें अभी से सीएम फेस घोषित करेगी, इसकी संभावनाएं कम हैं। उक्त कार्यक्रम के लिए रायपुर रिंग रोड स्थित मैदान को चिन्हित किया जा रहा है। हालांकि अभी अंतिम तिथियां तय होनी शेष हैं। कर्नल अजय कोठियाल की लंबे समय से सियासी मैदान में उतरने की कयासबाजी चल रही है। गत लोकसभा चुनाव में उनकी दावेदारी खुलकर सामने आई थी, हालांकि उन्होंने अंतिम समय में चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *