नई दिल्ली: देश में अब रविवार को कोरोना संक्रमण के 93 हज़ार 249 मामले आए हैं। यह 19 सितंबर के बाद सबसे ज़्यादा संक्रमण का आँकड़ा है और तब 93 हज़ार 337 मामले दर्ज किए गए थे। इसके साथ ही भारत अब हर रोज़ सबसे ज़्यादा कोरोना संक्रमण के मामले में दुनिया में पहले स्थान पर आ गया है। भारत के बाद सबसे ज़्यादा अमेरिका में क़रीब 66 हज़ार संक्रमण के मामले आए हैं। तीसरे स्थान पर ब्राज़ील है जहाँ क़रीब 41 हज़ार पॉजिटिव केस आए हैं।
State-wise details of Total Confirmed #COVID19 cases
(till 04 April, 2021, 8 AM)➡️States with 1-30000 confirmed cases
➡️States with 30001-300000 confirmed cases
➡️States with 300000+ confirmed cases
➡️Total no. of confirmed cases so far #StaySafe pic.twitter.com/X3SlLWM2XB— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) April 4, 2021
भारत में कोरोना संक्रमण के इतने मामले तब आ रहे थे जब सितंबर में कोरोना संक्रमण अपने शिखर पर था। तब 9 सितंबर के बाद से क़रीब दस दिनों तक संक्रमण के मामले 90 हज़ार से 98 हज़ार के बीच आ रहे थे। इसका मतलब साफ़ है कि देश में कोरोना की इस दूसरी लहर में संक्रमण पहली लहर के शिखर तक पहुँच चुका है और अब आशंका है कि यह उस शिखर को पार कर कहीं हर रोज़ एक लाख संक्रमण के आँकड़े को न छू ले! स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जो आँकड़े जारी किए हैं उसके अनुसार 24 घंटे में 513 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1 करोड़ 24 लाख 85 हज़ार से ज़्यादा हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 1 लाख 64 हज़ार से ज़्यादा हो गई है। देश में सक्रिय कोरोना संक्रमण के मामले 6 लाख 91 हज़ार से ज़्यादा हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को शुक्रवार के एक दिन के जो आँकड़े जारी किए थे उसके मुताबिक़ 89,129 नए मामले सामने आए थे और यह पिछले साल 20 सितंबर के बाद का सबसे बड़ा आँकड़ा था। 20 सितंबर को कोरोना के 92,605 मामले सामने आए थे। देश में कोरोना से सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। राज्य में शनिवार को 49 हज़ार 447 मामले दर्ज किए गए और 277 लोगों की मौत हुई। राज्य की राजधानी मुंबई में शनिवार को 9,000 से ज़्यादा नये मामले आए। मुंबई में यह एक दिन में अब तक सबसे ज़्यादा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में आठ राज्यों में 81.42 प्रतिशत संक्रमण हुआ है। ये आठ राज्य- महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश हैं। अमेरिका में भी जब पहली लहर आई थी तब एक दिन में सबसे ज़्यादा क़रीब 78 हज़ार संक्रमण के मामले आए थे। लेकिन दूसरी लहर में वहाँ बेतहाशा बढ़ोतरी हुई। हर रोज़ संक्रमण के मामले 3 लाख से भी ज़्यादा आए। दूसरी लहर ज़्यादा लंबे समय तक भी चली।
अमेरिका में संक्रमण के मामलों में यह बढ़ोतरी तब हुई जब हाल में अमेरिका में चुनाव हुआ है। ट्रंप ने जमकर जनसभाएँ कीं। उनकी सभाओं में आए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को तोड़ते और मास्क नहीं लगाए हुए देखा गया।
The Prime Minister is taking a high-level meeting now to review the COVID19 related issues and vaccination. All senior officers including Cabinet Secretary, Principal Secretary to PM, Health Secretary, Dr Vinod Paul are participating in the meeting: Sources pic.twitter.com/SjFtPocire
— ANI (@ANI) April 4, 2021
कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक(High Level Meeting) बुलाई है। इसमें देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल कोरोना के हालात को लेकर एक उच्च-स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में कोरोना से जुड़े मुद्दों और देश में चल रहे टीकाकरण की समीक्षा की जा रही है। इस हाई लेवल मीटिंग में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव, डॉ विनोद पॉल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं।