Nirbhik Nazar

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, प्रदेशवासियों से योग अपनाने का आह्वान

देहरादून। 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताते हुए सभी नागरिकों से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और सम्मान मिला है। आज योग दुनिया भर में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और समग्र कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मानुशासन और सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने का भी सशक्त माध्यम है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और योग को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा इसे जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News