Nirbhik Nazar

द्रोण वाटिका कॉलोनी को विधायक उमेश शर्मा की सौगात, पेयजल पाइपलाइन का शुभारंभ

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित द्रोण वाटिका कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में रविवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ स्थानीय विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ और वार्ड-59 के पार्षद संजीव बंसल ने विधिवत नारियल फोड़कर किया।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ने कहा कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि द्रोण वाटिका कॉलोनी में पेयजल समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिसके समाधान के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

पार्षद संजीव बंसल ने कहा कि कॉलोनीवासियों की मांग और लगातार प्रयासों के बाद यह कार्य शुरू हो पाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि पाइपलाइन बिछने के बाद क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को नियमित और बेहतर पेयजल आपूर्ति मिल सकेगी।

कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि गर्मियों के दौरान उन्हें पानी की कमी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

शुभारंभ कार्यक्रम में डीवीआरएस कॉलोनी के अध्यक्ष राजदेव सिंह यादव, सचिव आरके शर्मा, सहसचिव आनंद सिंह नेगी, संरक्षक प्रेम सिंह चौहान, चंदन कुमार झा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया और लोगों से पानी के सदुपयोग का आह्वान किया गया।

इस मौके पर बीके श्रीवास्तव, अनिल दत्त शर्मा, कृष्णा तोमर, हेमंत पोखरियाल, पुष्कर सिंह रावत, प्रशांत कुमार विश्वास, जबर सिंह राणा, मृत्युंजय विश्वास, बलराज कृष्ण दीक्षित, मुकेश चंद्र वर्मा, लक्ष्मी वर्मा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News