Nirbhik Nazar

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई कोतवाल बदले गए

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न कोतवालियों और शाखाओं में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को ऋषिकेश कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निरीक्षक हरिओम राज चौहान को कोतवाली नगर से हटाकर चुनाव सेल, पुलिस कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक राकेश गुसाईं को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को डोईवाला से स्थानांतरित कर थाना रायवाला का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को कोतवाली डालनवाला से शिकायत प्रकोष्ठ शाखा भेजा गया है, जबकि निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत को शिकायत प्रकोष्ठ शाखा से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की जिम्मेदारी दी गई है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक आवश्यकताओं और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश स्तर पर आईपीएस, पीपीएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया था। इसी क्रम में अब देहरादून पुलिस में निरीक्षक स्तर पर यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News