Nirbhik Nazar

CM धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया नमन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्रीय एकीकरण और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपने विचारों, संघर्ष और त्याग के माध्यम से राष्ट्रसेवा की जो मिसाल कायम की, वह आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका योगदान भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।

मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News