Nirbhik Nazar

शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम धामी, श्रद्धेया शैलदीदी से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार स्थित शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में गायत्री परिवार की भूमिका पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News