Nirbhik Nazar

रामनगर में सीएम धामी ने बच्चों को दिए सफलता के मंत्र, सुनीं लोगों की समस्याएं… बच्चों ने जमकर खिंचवाईं तस्वीरें

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामनगर पहुंचे, जहां अहाना रिसॉर्ट हेलीपैड पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनसे आत्मीय संवाद किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे खासे उत्साहित नजर आए। बच्चों ने उनके साथ सेल्फी और समूह फोटो खिंचवाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बातचीत की तथा उन्हें अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से जीवन का हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। साथ ही बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने का आह्वान किया।

रामनगर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News