Nirbhik Nazar

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक, मेडिकल कॉलेज, आरटीओ भवन समेत कई परियोजनाओं को ईएफसी की मंजूरी

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक में हरिद्वार मेडिकल कॉलेज की संशोधित लागत, हल्द्वानी में नए आरटीओ भवन, उरेडा कार्यालय भवन और सहस्रधारा रोड पेयजल योजना समेत कई प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में मुख्य सचिव ने राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार की संशोधित लागत को मंजूरी देते हुए निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज को जल्द पूरी तरह कार्यशील बनाया जाए। इसके लिए आवश्यक फैकल्टी की शीघ्र भर्ती करने और कॉलेज के रखरखाव के लिए भी पर्याप्त वित्तीय प्रावधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

व्यय वित्त समिति ने हल्द्वानी में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) भवन के निर्माण को भी मंजूरी दी। करीब 35.69 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए पहले स्वीकृत प्रस्ताव को निरस्त कर इसे नए प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा उरेडा के ऊर्जा पार्क परिसर में 16.13 करोड़ रुपये की लागत से सुपर ईसीबीसी कार्यालय भवन के निर्माण और 113.16 करोड़ रुपये की लागत वाली सहस्रधारा रोड जलापूर्ति योजना को भी स्वीकृति दी गई।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव बृजेश कुमार संत, सचिव श्रीधर बाबू अड्डांकी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News