Nirbhik Nazar

सूचना विभाग में रामपाल सिंह रावत बने सहायक निदेशक, शासनादेश जारी…

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में कार्यरत व्यवस्थाधिकारी रामपाल सिंह रावत को पदोन्नत कर सहायक निदेशक नियुक्त किया है। इस संबंध में मंगलवार को शासन की ओर से पदोन्नति आदेश जारी कर दिया गया।

जारी आदेश के अनुसार, वेतन लेवल-7 (₹44,900–1,42,400) पर कार्यरत रामपाल सिंह रावत को नियमित चयन के उपरांत कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति के बाद उन्हें वेतन लेवल-10 (₹56,100–1,77,500) का लाभ मिलेगा।

शासन के आदेश में कहा गया है कि पदोन्नति के साथ उन्हें नियमानुसार दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा। यह आदेश राज्यपाल की स्वीकृति के उपरांत जारी किया गया है।
शासन के सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि विभाग के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News