Nirbhik Nazar

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर मुख्यमंत्री धामी का अभिनंदन, विभिन्न संगठनों ने दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सभी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में गुरुद्वारा सभा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, किसान आयोग, अखिल गढ़वाल सभा तथा प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रतिनिधिमंडलों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान प्रदेश की सवा करोड़ जनता के विश्वास और सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पारदर्शिता, सुशासन, सेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेश के विकास में सामाजिक संगठनों और सभी वर्गों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सहयोग और सुझावों के साथ आगे बढ़ने की बात कही।

इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया और प्रदेश के विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News