Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे आग से धधक रहे जंगलों की आग बुझाने के लिए एयर फोर्स का हेलिकॉप्टर पहुंचा

देहारादून: केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पर्वतीय क्षेत्रों के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए उपलब्ध कराए गए दो हेलीकॉप्टर में से एक हेलीकॉप्टर देहरादून के जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह 8:30 बजे पहुंच चुका है, जबकि दिल्ली से एक हेलीकॉप्टर अभी और आना है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के अंदर पर्वतीय क्षेत्रों के जंगल में बढ़ती आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार से दो हेलीकाप्टर उपलब्घ कराए जाने का अनुरोध किया था। इस संबंध में उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर वार्ता हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्री ने वनों में लगने वाली आग को बुझाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था। इसी कड़ी में सोमवार को दिल्ली से एक हेलीकॉप्टर उत्तराखंड में पहुंच चुका हैं। डोईवाला तहसील के नायब तहसीलदार रूप सिंह ने बताया दिल्ली से एक हेलीकॉप्टर आग बुझाने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *