Nirbhik Nazar

बिहार के मुख्य सचिव ने दिये पीएम सूर्य घर योजना में तेजी लाने के निर्देश, नवंबर 2026 तक लक्ष्य पूरा करने पर जोर

पटना: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में योजना के कार्यों में तेजी लाते हुए नवंबर 2026 तक निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने सभी जिलों के लिए फील्ड विजिट प्लान तैयार करने, कमजोर प्रदर्शन करने वाली एजेंसियों की नियमित निगरानी करने, नेट मीटरिंग और रूफटॉप सोलर परियोजनाओं में तेजी लाने तथा प्रत्येक सोमवार को प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव एवं बीएसपीएचसीएल के सीएमडी अजय यादव ने सभी कार्यान्वयन एजेंसियों को सोमवार से रूफटॉप सोलर और स्मार्ट मीटर स्थापना अभियान को मिशन मोड में चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त मानव संसाधन और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने और प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया।

बैठक में एनबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार, बीएसपीटीसीएल के प्रबंध निदेशक डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक सौरव जोरवाल, बीएसपीजीसीएल के प्रबंध निदेशक विशाल राज सहित सभी जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News