पटना: बिहार बोर्ड की दसवीं परीक्षा में छात्रा पूजा कुमारी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। पूजा कुमारी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं। इस साल सिमुलतला का रिजल्ट शानदार रहा है। सिमुलतला के 13 छात्र टॉप 10 में शामिल है। इस साल दसवीं परीक्षा का रिजल्ट पिछले साल से कम रहा है। इस वर्ष 78.17 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पूजा कुमारी और शुभदर्शिनी और बलदेव हाईस्कूल दिनारा, रोहतास के संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से 484 अंक (96.80%) प्राप्त कर टॉप किया है। नतीजों की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने की। कोरोना महामारी से पैदा हुए हालातों और राज्य सरकार की गाइडलाइंस के चलते परिणाम की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया गया। हालांकि वेबकास्टिंग के जरिए कार्यक्रम दिखाया गया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार मौजूद थे।
माननीय शिक्षा मंत्री श्री @VijayKChy ने #BSEB द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2020-21 का रिजल्ट जारी किया।
इस दौरान विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री @sanjayjavin एवं BSEB के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर मौजूद रहे।#MatricResult #BiharEducationDept pic.twitter.com/hoiK0owo87— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) April 5, 2021
पूजा कुमारी और शुभदर्शिनी एवं बलदेव हाईस्कूल दिनारा, रोहतास के संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से 484 अंक हासिल कर टॉप किया है। इस साल कुल 16,84,466 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था जिसमें से 16,54,171 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 12,93,054 छात्र पास हुए हैं। इस साल दसवीं परीक्षा का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले कम रहा है। जहां पिछले साल 80.59 फीसदी छात्रों ने दसवीं की परीक्षा पास की थी। वहीं, इस साल सिर्फ 78.17 फीसदी विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा पास की है।