Nirbhik Nazar

CM धामी का चमोली में हुआ भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़े हज़ारों लोग, जनप्रतिनिधियों और BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए धाकड़ धामी ज़िंदाबाद के नारे

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को गोपेश्वर पहुंचे. उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियो, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने गोपेश्वर से बस स्टेशन से पुलिस मैदान तक रोड शो किया. जिसमें लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया.

मुख्यमंत्री गोपेश्वर में आयोजित “सेवा, सुशासन, समर्पण एवं ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न उपलब्धियों को जनता के सामने रखा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में जनपद चमोली के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विभागों की कुल 63 विकास योजनाओं की सौगात दी. मुख्यमंत्री ने 113.99 करोड़ रुपये की लागत से 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा 41.37 करोड़ रुपये की लागत से 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया.

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है. सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, पशुपालन, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं. चमोली जनपद धार्मिक, सांस्कृतिक और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा सरकार यहां विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News