Nirbhik Nazar

AAP उत्तराखंड मे क्रिमिनल, कास्टीज्म और करप्शन मे सम्मलित लोगों को नहीं देगी टिकट !

देहारादून: आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में  3 सी फार्मूला (क्रिमिनल , कास्टीज्म और करप्शन ) के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगी। जल्द ही विजन डॉक्यूमेंट लॉन्च होगा। यह घोषणा सोमवार को यहां  आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेरन ने संवाददाता सम्मेलन में की। इससे पहले उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा आप सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 12 अप्रैल से सभी विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन होंगे। हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव के लिए कमेटी बनाई गई है। इसमें पांच सदस्य हैं। जल्द ही महिला,सामान्य व यूथ विंग की घोषणा की जाएगी। उत्तराखंड के भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का विकल्प सिर्फ आम आदमी पार्टी है।पत्रकार वार्ता में प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और विधायक प्रवीण कुमार  मौजूद थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *