Skip to main content

Nirbhik Nazar

देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले प्रोग्राम स्थल पर बड़ा हादसा, लोहे का पिलर गिरने से कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता की मौत

देहरादून। राजधानी देहरादून में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम स्थल बन्नू स्कूल मैदान में तैयारियों के दौरान लोहे का पिलर गिरने से कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने अमर सिंह मेहता बन्नू स्कूल मैदान पहुंचे थे। इसी दौरान मंच के पास लगाया गया लोहे का पिलर अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और उन्हें तत्काल सीएमआई अस्पताल ले जाया गया।

सीएमआई अस्पताल में न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल ने जांच के बाद अमर सिंह मेहता को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

शुक्रवार को राहुल गांधी देहरादून में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करने वाले हैं। कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार, युवाओं के पलायन और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा प्रस्तावित है। हादसे के बाद कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News