Nirbhik Nazar

जंगल की आग बुझाने पर 1 लाख का पुरस्कार देगी उत्तराखंड सरकार, वन मंत्री हरक का एलान

देहारादून: एक तरफ जहां जंगल मे आग लगाने वालों के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं वहीं दूसरी तरफ आग बुझाने वालों को सरकार इनाम देने की भी घोषणा कर रही है। जंगलों को आग से बचाने के लिए सरकार दंड के साथ ही पुरस्कार का रास्ता अपनाएगी। आग लगाने पर वन विभाग को नामजद या अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, जो टीम सबसे पहले आग बुझाएंगी उसे एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत का कहना है कि प्रत्येक डिवीजन में प्रथम आने वाली टीम को एक लाख रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। प्रदेश मे समस्या विकराल होती जा रही है, लेकिन वन विभाग आग लगाने वालों को पकड़ नहीं पा रहा है और आग बुझाने में भी असफल साबित हो रहा है। इन दोनों समस्याओं के समाधान के लिए वन मंत्रालय ने भय के साथ ही प्रोत्साहन की नीति अपनाने का निर्णय लिया है।

वन मंत्री डा. रावत ने कहा कि आग बुझाने में जन सहभागिता बढ़ाने के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक डिवीजन में आग बुझाने मे सबसे आगे रहने वाली टीम  को 1-1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यानि कि प्रदेश की सभी 39 डिवीजन में 39 टीमों को 1-1 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जबकि द्वितीय स्थान पर रहने वाली चार टीमों को 51-51 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाली 10 टीमों को 31-31 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *