देहारादून: उत्तराखंड मे लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए एक तरफ जहां सरकार रोकथाम मे कोई कसर नहीं छोड़ रही है वहीं सरकार के सचिव भी लगातार कोरोना के मद्देनजर बचाव और टीकाकारण का जायजा ले रहे हैं । उत्तराखंड मे लगता कोरोना वैक्सीन लगाने का करी चल रहा है इसी क्रम मे अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण के बाद भी कोविड ऐप्रोप्रिएट बिहेवियर अपनाने का एवं लगातार मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि “दवाई भी, कड़ाई भी” का अनुपालन अवश्य करें।ज्ञातव्य हो कि सचिवालय परिसर में कोविड – 19 टीकाकरण हेतु कैम्प का आयोजन किया गया है।

आपको बता दें प्रदेशभर में रविवार को कुल 550 केस सामने आए थे। प्रदेश में बीते दिन कुल संक्रमितों की संख्या 1,02,264 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार,अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर में 8, चमोली में 2, चम्पावत में 8, देहरादून में 221, हरिद्वार में 173, नैनीताल में 55, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ में 5, रुद्रप्रयाग में 1, टिहरी में 17, ऊधमसिंह नगर में 23 एवं उत्तरकाशी जिले में 9 कोरोना संक्रमित मिले हैं। चिंता की बात है कि कोरोना वायरस से दो संक्रमितों की मौत भी हुई है।
