Skip to main content

Nirbhik Nazar

रुड़की में कलश वंदन महारैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने कहा – संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम चुड़ियाला स्थित सीएमडी इंटर कॉलेज में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कलश वंदन महारैली का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास के विचार और उपदेश आज भी समाज को समानता, समरसता और मानवता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवानपुर की पावन भूमि पर इस आयोजन में शामिल होना उनके लिए गौरव का विषय है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में काशी से पवित्र जल कलश में लाया गया है, जिसे प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज से भेदभाव और जात-पात की भावना समाप्त कर एकजुट होकर रहना ही संत रविदास को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है और संत महापुरुषों को उचित सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी संत रविदास के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News