Skip to main content

Nirbhik Nazar

मुख्यमंत्री के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने पुलिस कर्मियों के कल्याण और उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शासन ने जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत पुलिस विभाग को आवंटित आवासीय भवन संख्या-12, सी-ब्लॉक टाइप-3 के समीप स्थित 90 वर्गमीटर रिक्त भूमि पुलिस विभाग के कल्याणार्थ निःशुल्क आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस संबंध में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने जिलाधिकारी एवं पुनर्वास निदेशक, टिहरी बांध परियोजना, नई टिहरी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। शासन ने नियमानुसार भूमि का निःशुल्क आवंटन सुनिश्चित कर कार्रवाई की सूचना शासन को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस कर्मियों के कल्याण और उनके लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस भूमि आवंटन से पुलिस विभाग को आवश्यक सुविधाओं के विस्तार में मदद मिलेगी तथा पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने वाले पुलिस कर्मियों के हितों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है और उनके लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News