Nirbhik Nazar

कैमूर : अनलॉक 3 में किराना दुकानों के खोलने का समय में हुआ बदलाव, इन दुकानों को नहीं मिला छूट

छत्तीसगढ़: बीजेपी सभी 10 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरे उतारेगी

भभुआ(कैमूर लाइव न्यूज़): कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां आज जिला प्रशासन द्वारा लोगों की मांग पर कई दुकानों के खोलने के समय में बदलाव किया गया है। जिससे उन्हें राहत मिली है। वही कई दुकानदारों के समय में कोई बदलाव नहीं हो पाया है। जिससे उन्हें राहत नहीं मिल पाया है। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा जारी अनलॉक 3 में सब्जी,फल,मीट,मछली की दुकानें पहले सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे था। जो इस बार भी जिला प्रशासन ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। जैसे समय है वैसे ही रहेगा।

जिला प्रशासन द्वारा समय में बदलाव होने के बाद …#सब्जी,फल,मीट,मछली की दुकानें – सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक
#किराना दुकान – सुबह 6 से शाम 5 बजे तक
#वही कपड़ा,जूता, श्रृंगार आदि की दुकानें – सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगी। वही पहले इन दुकानों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक खोलने का आदेश था।#पान,खैनी,गुटखा की दुकानें नहीं खुलेंगी। #दवाई, सर्जिकल, जांच घर सामान्य समयानुसार ही खुलेंगे। रेस्तरां की दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 8:30 बजे तक खुलेंगी। लेकिन बैठकर खाना नहीं है। होम डिलीवरी की सुविधा बस रहेंगी। 

दुकानों को अनलॉक 3 में शर्तो के साथ खोलने की छूट दी गयी है। जिसमें दुकानों पर एक साथ सिर्फ 5 लोग ही रहेंगे। वही सभी मास्क का उपयोग करेंगे चाहे वह दुकानदार हो या ग्राहक। ग्राहकों को दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना होगा। सभी दुकानों, बाजार क्षेत्र में सामाजिक दूरी का अनुपालन किया जाएगा। मास्क का उपयोग सभी करेंगे। सभी दुकानदारो,व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालक उपर्युक्त समय सारणी के मध्य ही अपने दुकानों का संचालन करेंगे। इसके लिए भभुआ नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, मोहनियां नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी, सभी बीडीओ व्यापक प्रचार प्रसार करायेंगे। उक्त आदेशो का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों, दुकानदारों आदि पर अपेक्षित कार्रवाई की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *