Nirbhik Nazar

टिहरी के ग्रामीणों से वर्चुअल प्रतिभाग मे बोले सीएम तीरथ उत्तराखंड सरकार ग्रामीणों के साथ है

 

देहारादून: मुख्यमंत्री त्वरित समाधान कार्यक्रम के तहत चंबा ब्लॉक के चोपड़ा ऑल गाव में काश्तकारों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने अपनी समस्याएं रखी। इस मौके पर ग्रामीणों की 30 समस्याओं में से 19 का निस्तारण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा ही ग्रामीण आजीविका समूह के तहत कार्य करें। सरकार ग्रामीणों के साथ है और सभी अधिकारियों को इसके निर्देश दिया है।

सोमवार शाम छह बजे मुख्यमंत्री त्वरित समाधान कार्यक्रम के तहत चौपड़ियाल गाव में 12 ग्राम सभाओं के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सामने समस्याएं रखी। प्रगतिशील काश्तकार खुशी राम डबराल ने कहा कि वह वैज्ञानिक ढंग से काफी समय से खेती कर रहे हैं, लेकिन सब्जी और अन्य फसल के लिए बाजार उपलब्ध नहीं है। साथ ही उनके गाव में सिंचाई के पानी की सबसे बड़ी समस्या है। जानवर भी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि गाव में फेंसिंग हो जाए तो फसल का नुकसान नहीं होगा। उनकी समस्या पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मनरेगा के तहत सिंचाई की व्यवस्था की जाए। उन्होंने वन विभाग को बंदरों से फसलों को बचाने के लिए बंदर बाड़ा बनाने औऱ जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए फेंसिंग करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में ग्रामीण कुसुम रमोला ने कहा कि एकीकृत आजीविका परियोजना के तहत सब्जी उत्पादन करते हैं, जिससे ग्रामीण महिलाओं को भी लाभ हो रहा है। ऐसे में एकीकृत आजीविका परियोजना को जारी रखा जाए। ग्रामीण खुशपाल रमोला ने चौपड़ियाल गाव-सौड़ 15 किमी मोटर मार्ग का डामरीकरण व एलोपैथिक चिकित्सालय चौपड़ियाल गाव में चिकित्सक की तैनाती की माग रखी। ग्रामीण महिला राजेश्वरी डबराल ने कहा कि क्षेत्र में महिलाओं को रोजगार दिया जाए।

ग्रामीण पुष्पा रमोला ने मुख्यमंत्री के सामने बदहाल सड़कों की स्थिति सुधारने की मांग की। ग्रामीण शिवानी पुंडीर ने कहा कि उनके क्षेत्र में एएनएम सेंटर की कमी है। इस अवसर पर जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला, डीएफओ कोको रोसे, परियोजना निदेशक डीआरडीए आनंद भाकुनी आदि मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *